ताजा तरीन :

Wednesday, April 20, 2011

प्रचार के ५ तरीके जिसे महान ब्लागरों ने अपनाया

दुनिया का कोई भी बिज़नस हो अगर उसका प्रचार न किया जा सका तो घाटा संभव है | जैसे की आप कोई सामान बना रहे हो और लोगों को उसके बारे में पता ही न चले तो उसकी बिक्री कुछ संख्या में होने के बाद रुक जाएगी क्यूंकि आज का बाज़ार लोगों की देखा देखी ज्यादा चलता है न की खुद की राय पर निर्भर रहे |

ब्लॉग की दुनिया में अगर आप बिज़नस खड़ा करना चाहतें हैं तो ब्लॉग बनाने, ब्लॉग लिखने के अलावा ब्लॉग को प्रचारित करने के काम को भी बेहद जरुरी समझें |

आईये जानते हैं किसी ब्लॉग को लोगों के सामने रखने के वो ५ तरीके जिसे दुनिया के सबसे महान ब्लागरों ने अपनाया और आज उनका ब्लॉग बिज़नस लोगों को सोचने पे मजबूर कर रहा है |

१. आपके लेख की शुद्धता :- ऑनलाइन दुनिया में भी चोरी बहुत हो रही है जिससे की लोग किसी ब्लॉगर की बातों पे जल्दी विस्वास नहीं करते हैं और ऐसे में आपको लोगों का दिल जितने में बहुत वक्त लगता है पर एक बार भरोसा बनाने के बाद अपने लेख में शुद्धता और बांध दें कभी किसी के लेख चोरी न करें जिससे लोग आपके ब्लॉग का मुफ्त में प्रचार करेंगे |

हर माह सिर्फ एक लेख भी आपको मशहूर बना देगा पर इस बात का सदा ध्यान रखे के आपके लेख दुनिया में पहले कभी न लिखें गए हों और लोगों की जिंदगी बदलने की ताकत रखते हों |

२. सामाजिक वेब साईटों से जुड़ें :- ब्लॉग लिखना बहुत ही अजीब सा काम प्रतीत होता है जो आपको दुनिया से काटने में बहुत तेजी से काम करता है लेकिन अगर आप दुनिया से कट गए तो आपके ब्लॉग को पढ़ेगा कौन ? किसी को तो पता होना चाहिए न की आप इस दुनिया में रहते हो और इस दुनिया को समझते हो | अतः सामाजिक वेब साईटों से जुड़ें और नए-नए मित्र बनायें ताकि वो आपकी बातों को और आगे तक पहुँचाने में मदद करें |

३. दुसरे ब्लॉग पे टिप्पड़ियां करें :- आप जिस विषय में लेख लिखते हैं उस विषय के ब्लॉग लेखकों के संपर्क में रहें और उनके लेखों पे टिप्पड़ियां करना कभी न भूलें जिससे वो भी आपको कही न कही से फायदा पहुंचाएंगे और वैसे भी उन ब्लॉग पे टिप्पड़ियां करने के कारण आपको गूगल बाबा भी पेज रैंक का पुरष्कार देंगे तथा उस ब्लॉग के सदस्य आके बारे में जान्ने को आपके ब्लॉग पे आने लगेंगे जो आपके नियमित पाठक भी बन सकते हैं |

४. अन्य ब्लोगों पे लेख लिखें :- आप सोच रहे होंगे की अपने ब्लॉग पे लिखना तो समझ आता है पर दुसरे के ब्लॉग ब्लॉग पे लिखने का क्या लाभ तो आपको सूचित करना चाहूँगा की दुसरे किसी बड़े ब्लॉग पे लेख लिखकर न सिर्फ आपके ब्लॉग का प्रचार होगा, आपके ब्लॉग के सदश्य बढ़ेंगे बल्कि आप कई नए मित्र बनाने में सफल होंगे जो आगे जाकर आपके बहुत काम आ सकते हैं |

५. बैनर लगवा कर प्रचार करें :- इस माध्यम से आप उन बड़े ब्लॉग पे आपके ब्लॉग का चित्र विज्ञापन कर सकते हैं जिससे की उस ब्लॉग के सदश्य आपके ब्लॉग के बारे में जानने को उत्सुक होंगे और आपके नियमित पाठक बन जयेनेगे लेकिन इस बार आपको अपनी जेब से कुछ रूपये खर्च करने पड़ेंगे क्यूंकि बैनर प्रचार का तरीका लेन - देन में गिना जाता है और कभी - कभी तो बहुत महंगा पडता है |

उप्पर दिए गए सभी तरीके आपके ब्लॉग को नियमित पाठक मुहैया कराते हैं लेकिन आपको नियमित रूप से इन तरीकों का पालन करना होगा और अपने व्यापार को सदा आगे ले जाने की सोच पे काम करते रहना होगा |     

2 comments:

  1. robinsh tum ho kamal ke
    dimag ko rakhna sambhhal ke
    khub aage jaoge
    dunia sang tum bhi muskaoge
    kya kahe es-se aage ham
    tum se hi to jage hum -kanchan p madhwani

    ReplyDelete
  2. Oh !

    Really a very lovely
    comment I got so ever.

    @Kanchan : Main to online
    hi isi makshad se aaya hoon ki
    jyada se jyada doston ko jaga sakun.

    ReplyDelete