ताजा तरीन :

Monday, July 4, 2011

Google + प्रोजेक्ट - गूगल बाबा की एक नयी सामाजिक वेबसाइट जो शायद फेसबुक का विकल्प साबित हो |

इस व्यस्त जिंदगी में अपनों से जुड़े रहना मुस्किल सा था जबतक की फेसबुक और ट्विट्टर जैसी वेबसाइट न थीं और इसी दिशा में अपनी जगह बनाने को गूगल बाबा ने ऑरकुट के बाद एक और कोसिस की है जिसे नाम दिया गया है "गूगल +" जो की अभी परिक्षण में चल रहा है | 

Google + प्रोजेक्ट को दुनिया भर में प्रस्तुत करने की तैयारी है तो जाहिर है हिंदी भाषा को नहीं छोड़ सकते थे, साथ ही गूगल टीम ने यह दावा किया है की अभी बहुत कुछ ऐसा है जहाँ दूसरी सामाजिक वेब साईटों को ध्यान नहीं गया या फिर वे इस काबिल नहीं ताकि कुछ अलग और बड़ा कर सकें |

गूगल + को और करीब से जानने को ये विडियो देखें |

तो बस इंतज़ार करें की कब गूगल + का परिक्षण पूरा हो और आप उसपे अपना खता खोल कर अपने दोस्तों और परिवार वालों से मुलाकात कर सकें जो की बेसक एक बेहद रोमांचक अनुभव होगा और गूगल का विश्वास आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा यह भी संभव है की आप फेसबुक को भूल जाएँ | 


Google + प्रोजेक्ट के सुरुआत की खबर के लिए अपना ईमेल दर्ज कराएँ |

Monday, June 27, 2011

ब्लॉगबाबा के सम्मान में हुआ इजाफा, गूगल का दूसरा तोहफा - गूगल पेज रैंक २०११

इन्टरनेट बाबा उपलब्ध न था तो ब्लॉगबाबा का नामंकन करना पड़ा पर उसके बाद चंद लेखों को लिखकर मैं दुसरे कामो में व्यस्त हो गया आज इतने दिनों बाद मैं अपनी खुशी आपसे बताये बिना रह न सका और ब्लॉगबाबा को मिले दुसरे सम्मान का वर्णन करने आ पहुंचा और हो भी क्यूँ न ये तोहफा गूगल बाबा ने जो दिया है |
 जी हाँ ब्लॉगबाबा को १ और पेज रैंक मिला यानी की अब ब्लॉगबाबा कि सत्यता एक कदम और भी आगे बढ़ गयी है और जो की कुछ इस प्रकार हो दिखती है २/१० | अब ब्लॉगबाबा के लेख हिंदी भाषा में लिखे गए समान लेखों में और भी ऊपर आएगा |

क्या कारन हैं जो ब्लॉगबाबा के प्रतिदिन न लिखे जाने पर भी गूगल बाबा ने खुद को रोक न पाया ?

१). ब्लॉगबाबा के सत्य वचन 
२). ब्लॉगबाबा का मैत्रिक व्यवहार 
३). ब्लोग्बबा ने और ब्लोगों पर टिपणी की 
४). ब्लॉगबाबा ने लोगों को आकर्षित किया  

ब्लॉगबाबा को गूगल का पहला तोहफा कब और कैसे मिला पढना न भूलें, पढने को यहाँ दबाएँ |

Sunday, May 15, 2011

जानिए कैसे करें इस्तेमाल फेसबुक का ताकि आपके ब्लॉग का पाठक आधार बढ़ जाये

आपने एक ब्लॉग बनाया और अपनी जानकारी लोगों के साथ बांटने के लिए उसपे लगातार और हर रोज़ लिखने लगे पर इस बात से परेशान हैं की महत्वपूर्ण बातों से भरा ब्लॉग होने के कारण भी पाठकों की संख्या बहुत कम है और वही आपके विषय पे लिखने वाला दूसरा ब्लॉगर हर रोज़ हजारों पाठकों से रूबरू होता है |

तो आपको समझना होगा की कमी कहाँ है ? मेरी समझ से तो आपने ब्लॉग बनाया और उसपे लिखने लगे पर उस ब्लॉग को प्रचारित करने का काम अभी भी बाकि है जो की लोगों को आपके लेखों से रूबरू कराता है और आपकी मेहनत का फल देता है |

अतः इस लेख में मैं आपको बताऊंगा की कैसे आप भी अपने ब्लॉग के पाठकों की संख्या में इजाफा कर सकते हैं अगर फेसबुक का इस्तेमाल सही तरीके से करें तो |
वो महत्वपूर्ण बातें जो आपके ब्लॉग को फेसबुक पे मशहुर बना देंगी |

१. फेसबुक प्रोफाइल बनायें :- फेसबुक में खाता खोलने के बाद आपको इस बात का ख्याल रखना है की हर बात की जानकारी सही - सही भरी हुई है क्यूंकि ब्लॉग के पाठक कमाने में आपकी सत्यता मायिने रखती है |
  • वेबसाइट के लिए दिए गए स्थान पे अपने ब्लॉग का पता देना न भूलें |
२. ब्लागरों से मित्रता करें :- सुरुआती दिनों में ब्लॉग लेखकों से मित्रता ही आपको लोगों के सामने आने में मदद करेगी क्यूंकि लोग उन ब्लागरों के दोस्तों से दोस्ती करने में दिलचस्पी दिखाते हैं जो सफल हैं |

३. दोस्ती का हाथ आप बढ़ाएं :- आप नए हैं फेसबुक पे तो दोस्ती का हाथ भी आपको ही बढ़ाना होगा, कुछ समय बाद जब आपके दोस्तों की संख्या बढ़ जाएगी तो उसके दोस्त आपसे दोस्ती को संदेसा भेजेंगे |

४. दोस्तों के संदेशों का जवाब दें :- अगर कोई मित्र आपको संदेसा भेजता है तो आपका नैतिक फ़र्ज़ बनता है की आप उसका जवाब देवें और ऐसा करने से आप रिश्तों को बढ़ावा दे रहे होते हैं जो की आपके ब्लॉग के लिए फायदेमंद साबित होगा |

५. विचार लिखें, बाँटें :- आपके दोस्त अगर कुछ बांटते हैं तो उसपे अपनी राय देना न भूलें और अगर कुछ खाश हो तो अपने दोस्तों में बांटना अच्छा होगा | और फिर आपको तो पता होगा की जैसा करेंगे वैसा भरेंगे अतः आप अपने दोस्तों की मदद करेंगे तो वो आपकी जरुर करेंगे और आपके ब्लॉग पे फेसबुक से पाठक मिलने लगेंगे |

Monday, May 2, 2011

५ मुख्य अफवाहें ब्लॉग से पैसे कमाने के सम्बंध में

बहुत से लोग ब्लॉग सुरु करते हैं इसी आस में की एक दिन ऐसा आएगा जब वो अपने ब्लॉग से इतने पैसे कमाने में सफल हो जायेंगे की और कोई काम करने की जरुरत ही न पड़ेगी | लेकिन क्या आपने कभी सोचा की एक ऐसा ब्लॉग बनाने में कितना वक्त और मेहनत लगेगी जो पैसे कमाने में सक्षम हो ? अगर नहीं तो इस लेख को ध्यान से पढ़ें और अपने दोस्तों के साथ बांटना न भूलें ताकि वो भी अपनी राय दे सकें और इस बात को और भी साफ़ करने में मदद करें |

५ मुख्य अफवाहें ब्लॉग से पैसे कमाने के सम्बंध में |


 १. आप रातों - रात आमिर बन सकते हैं :- ये बात तबतक सच नहीं हो सकती जबतक की आपके दिमाग में कोई ऐसा विचार न आया हो जिससे की लोगों की जिंदगी रातों - रात बदल जाये और वो आपको पूजने लगें, और फिर सिर्फ कोई विचार आने भर से आप रातों - रात आमिर नहीं बन सकते बल्कि उस विचार को भुनाने के लिए भी बहुत पापड़ बेलने होंगे जैसे की दिन रात अपने ब्लॉग को लिखना होगा फिर ऑनलाइन और ऑफलाइन हर तरफ अपने ब्लॉग को चर्चित करना होगा चाहे जो भी तरीका अपनाओ |

२. बहुत आसानी से ब्लॉग से पैसे कमाने में सफल हो जाओगे :- अगर कोई ब्लॉगर ऐसा कहे और आपको कुछ बेचने की कोसिस करे तो जरा सोचें और समझें फिर आप भी तुरंत अमिर बन जायेंगे बस उस ब्लॉगर की तरह झूठ बोलना सिख लें और लोगों को ठगना सुरु कर दें | अगर सीधे रास्ते चल कर अपना बिज़नस बनाना चाहते हैं तो धैर्य रखना आना चाहिए और पहले अफवाह को सदा ध्यान में रखें |   

३. आप अपना कमाई करने वाला ब्लॉग मुफ्त में बना सकते हैं :- इक्का - दुक्का किस्सा आपके सामने आएगा जिसमे ब्लॉग का मालिक आपसे बताएगा की उसने बिना कुछ लगाये अपने ब्लॉग से कुछ कमाया है | वैसे अगर आप अपने ब्लॉग को व्यापारिक रूप देने के लिए संकल्प ले चुके हैं ताकि उस ब्लॉग से कुछ पैसे कम सकें तो कम से कम खर्चा रूपये ५००० जरुर होगा जिससे आपको एक डोमेन, वेब होस्टिंग, टेम्पलेट लेना बेहद जरुरी है |

४. ब्लॉग से पैसे कमाना सब एक सोची समझी रणनीति के तहत है :- अगर आप ऐसा सोचते हैं की आप किसी सफल ब्लॉगर से सबक लेकर कोई ब्लॉग बनायेंगे तो सफल हो जायेंगे तो आपको बताना चाहूँगा की ऐसा न के barabar होता है | ये बिलकुल भी जरुरी नहीं है की कोई विचार सामने वाले ब्लॉगर के लिए कारगर था तो आपके लिए भी होगा अतः इस बात को गांठ बाँध लें की ब्लॉग्गिंग में लगातर नयी सोच पे काम करना होगा और उसमे से जो चलने लायक हो उसे अपना मुख्या मकशाद बनाना होगा | 

५. एक बार ब्लॉग सफल हो गया तो आप बैठ कर खायेंगे :- असंभव सा लगता है क्यूंकि कोई भी एक बार खाना बना कर जिंदगी भर उसे ही नहीं खा सकता एक दिन ऐसा जरुर आएगा जब वो खाना या तो खत्म हो जायेगा या फिर ख़राब हो जायेगा | उसी तरह अगर आप ब्लॉग के क्षेत्र में सफल हो गए तो आपका काम खत्म होने की बजे और भी बढ़ जायेगा जैसे की और ज्यादा लेख लिखना, और ज्यादा लोगों से बातें करना, तथा अपने ग्राहकों को सदा खुश रखने की कोसिस करना जो की जाहिर है आपके ब्लॉग को पढ़ कर मिलेगी या फिर आपकी सेवा डाटा वेबसाइट को इस्तेमाल कर |  

आखरी शब्द 

इस लेख को गलत रूप से न देखें बल्कि ये समझने की कोसिस करें की कैसे ब्लॉग से पैसे बनाया जा सकता है बजे इन फिजूल के अफवाहों के चक्कर में पद कर पैसे और समय बर्बाद करने के |

Saturday, April 30, 2011

हिंदी में लिखे जाने वाले 11 ब्लॉग जो विकासशील हैं

आज भी भारतीय ब्लॉगर ये सोच रहे हैं की अभी सही वक्त नहीं है हिंदी में ब्लॉग लेखन का लेकिन मैं इस सोच से सहमत नहीं हूँ और इसीलिए कुछ ऐसे तत्वों की तलाश में लगातार लगा हुआ हूँ जिससे मैं खुद की सोच को सही साबित कर सकूँ | इसी सोच का परिणाम है ये लेख भी जहाँ मैं आपके सामने उन ब्लॉगों की सूचि रखने जा रहा हूँ जो न सिर्फ हिंदी भाषा में नामी हैं बल्कि कई तो बहुत बड़ी कंपनियों द्वारा चलाये जा रहे हैं |


१. जागरण याहू ! हिंदी
दैनिक जागरण और याहू इंडिया की मिली भगत से बना वेब पेज जो किसी सीमा में बंध कर नहीं रहता बल्कि हर उस खबर पर अपनी जांच पड़ताल कर लोगों के सामने रखता है जिससे की आम जनता का भला हो, लोग हर बात से परिचित रहें इत्यादि |

अभी देखें :- जागरण याहू ! हिंदी

२. (क) - जोश18

TV18 ग्रुप ने अपने श्रोताओं तक अपनी बात पहुँचाने के लिए अंग्रेजी के साथ - साथ हिंदी में भी बहुत से ठिकाने बना रखे हैं जहाँ से वो हम सब से सीधे जुड़े रहने की कोसिस करते हैं और बदले में हमें व्यापार जगत से जुडी साड़ी ख़बरें मुफ्त में मुहैया करते हैं |

अभी देखें :- जोश18

(ख) - गरम चाय

जोश ने अपनी पकड़ को और मजबूत बनाने के लिए एक ऐसा मंच तैयार किया जहाँ लोग अपने लेख लिख सकते हैं और चर्चा में भाग ले सकते हैं चाहे मामला कोई भी हो लोग इसे गंभीरता से ले रहें हैं और इसी कारण ये पेज भी चर्चित हो रहा है |

अभी देखें :- गरम चाय
 
३. लाइव हिन्दुस्तान.कॉम

हिन्दुस्तान ग्रुप की पहल जिसमे उनका भी मुख्या मकसद है अपने पाठकों तक सीधी पकड़ बनाना ताकि अपने बिज़नस का और विस्तार कर सकें | इस हिंदी पेज पे हिन्दुस्तान ग्रुप की व्यवस्था भी जागरण जैसी ही है और लगभग हर क्षेत्र में अपनी पकड़ का फायदा उठाते हुए वह की तजा तरीन ख़बरें हमारे सामने रखता है | इन्होने भी आपको ब्लॉग बनाने की सुविधा दी हुई है जहाँ आप अपनी जानकारी बाँट सकें |

अभी देखें :- लाइव हिन्दुस्तान.कॉम

४. ब्लॉगप्रहरी

दुनिया भर में सुरु किया गया पहला स्थान जहाँ हिंदी ब्लॉगर के लिए सभी कुछ पहले से ओच कर बनाया गया था और इसका भी मुख्या मकशाद हिंदी ब्लॉग जगत को प्रशिद्ध बनाना है | ब्लॉगप्रहरी आपको मौका देता है आपके हिंदी ब्लॉग को हजारों हिंदी ब्लॉग के लेखकों के सामने रखने का तथा उन लेखकों से मित्रता कराने को भी यह सेवा उपलब्ध है |

अभी देखें :- ब्लॉगप्रहरी

५. हिंदी चिटठा निर्देशिका 

हिंदी ब्लॉग लेखकों की तमन्ना से सुरुआत हुई और आज हिंदी ब्लॉग को सबके सामने रखने में मदद कर रहा है और हिंदी ब्लॉग के सबसे बड़े संग्रह स्थल के रूप में जाना जाने लगा है | अगर अआप भी किसी हिंदी भाषी ब्लॉग का सञ्चालन कर रहें हैं तो हिंदीब्लॉग संग्रह में जोड़ना न भूलें |

अभी देखें :- हिंदी चिटठा निर्देशिका

६. चिटठा चर्चा

हिंदी भाषा में लिखा जाने वाला एक जाना माना ब्लॉग जिसे हर कोई एक बार तो जरुर पढता होगा अगर हिंदी में लेखन की तैयारी हो तो | इस ब्लॉग पर लेखों की कोई सीमा नहीं है जिससे हमें एक खिचड़ी ब्लॉग से रूबरू होने का मौका मिलता है, यहाँ आप अपने नए ब्लॉग को प्रस्तुत करने को अपनी टिपण्णी करना न भूलें | 

अभी देखें :- चिटठा चर्चा 

७. छींटें और बौछारें

रविरतलामी जी के द्वारा लिखा जाने वाला एक बेहतरीन हिंदी ब्लॉग जिसे आप पढना पसंद करेंगे क्यूंकि इसमें आपकी जरुरत का वो हर लेख मिलेगा जो की तकनिकी, व्यंग्य, विविध आदि | इस ब्लॉग की सफलता का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है की इसके लेखक ने बड़े ही चाव से हर लेख का निर्माण किया और आज भी उसी लगन से लगे हुए हैं जैसे की सुरुआती दिनों में करते थे और आज की तारीख में इस ब्लॉग के पेज की संख्या ५०० से ज्यादा हो गयी है |

अभी देखें :- छींटें और बौछारें

८. फुरसतिया 

बारीकी से जांच पड़ताल करके लिखे गए लेख जहाँ आपको आपकी जरुरत की हर बात मालूम चलेगी और रही बात इस ब्लॉग के नामी होने की तो हिंदी ब्लॉग जगत में फुरसतिया ब्लॉग के सदस्य बहुत मिल जायेंगे जो इसे लगातार पढ़ते रहते हैं और दूसरों को भी इससे अवगत करते हैं | फुरसतिया ब्लॉग तकनिकी लेखों से लेकर कविता लेखों को भी अपने आप में समाये हुए है जो की बहुत कम ब्लॉग पर देखने को मिलेगा |

अभी देखें :- फुरसतिया

९. हिंदी ब्लॉग टिप्स

हिंदी में ब्लॉग से जुड़े सावालों के जवाब जाने के लिए इस ब्लॉग से बेहतर ब्लॉग सायद ही कोई हो, लेखन में म्हणता लिए हुए लेख इस ब्लॉग के अलावा आभी तक मुझे किसी हिंदी ब्लॉग में नहीं दिखे | अगर आप भी अपना ब्लॉग या वेबसाइट सुरु करने की सोच रहे हैं तो इस ब्लॉग को ईमेल से पढना न भूलें | 

अभी देखें :- हिंदी ब्लॉग टिप्स
 
१०. नुक्तचीनी

एक तकनिकी ब्लॉगर द्वारा लखा जाने वाला ब्लॉग जिसमे आप हिंदी का विकाश देख सकते हैं और अगर ध्यान से समझने की कोसिस करें तो इस ब्लॉग सूचि में ये उन ब्लॉग में से है जो किसी अकेले इंसान के द्वारा चलाया जा रहा सबसे सफल पेज है | नुक्तचीनी में हमारे आस - पड़ोस हो रही हहर घटना पर गहरी नजर को छापा जाता है जो आपको उस बात की जड़ तक की जानकारी देती है | इस ब्लॉग पर भी आपको हर बात पर बहस मिल जाएगी और आप भी उसमे सामिल होना पसंद करेंगे सायद !

अभी देखें :- नुक्तचीनी 

११. जो न कह सके

सुनील दीपक जी द्वारा शब्दों का बहुत ही सटीक जाल बुना जा रहा है जिसमे आप भारत, इटली, समस्त जगत, संस्कृति, सभ्यता, विकास, इतिहास, भाषा, लेखक, पुस्तकें, कला, नृत्य, यौनता, यात्राएँ, इत्यादि से जुडी बहस पर नजर बना सकते हैं |

अभी देखें :- जो न कह सके 


*ध्यान दें :- इस सूचि में सरकारी वेबसाइटों को जगह नहीं दी गयी है, नहीं तो सूचि और लम्बी बनती और इन नामी पेजओं का क्रम भी ऐसा न होता |