ताजा तरीन :

Thursday, June 28, 2012

भारतीय राष्ट्रीय भाषा हिंदी में ब्लॉग लेखन, क्यूँ - कैसे और उससे होने वाले अनगिनत व्यापारिक लाभ ।

यूँ तो ब्लॉगबाबा के ज्यादातर पाठकों को ब्लॉग से पैसे कमाने से सम्बंधित लेखों में ज्यादा दिलचस्पी रहती है लेकिन ये भी तो सोचिये की ब्लॉगबाबा ब्लॉग अथवा किसी अन्य ऑनलाइन व्यापार से ही तो पैसे कमाने के लिए नए-नए तरीके बताते रहते हैं ना।

यह लेख खास कर उन पाठकों को समर्पित है जिनके पास अपना खुद का कोई ब्लॉग नहीं है । लेकिन इससे ये तर्क बिलकुल नहीं निकलता की आप इसे पढ़ कर अपना समय बर्बाद करेंगे बल्कि कुछ ना कुछ तो जरुर ऐसा सिखने को मिलेगा जिससे कलको आप भी अपनी मुख्य कमाई अपने ब्लॉग के जरिये करने में सफल हो जायेंगे। 


भारतीय राष्ट्रीय भाषा हिंदी में ब्लॉग लेखन के फायदे जानने से पहले क्यूँ न एक बार उन लेखों पे नजर दौड़ा ली जाये जिससे ये पता चले की ब्लॉग लेखन एक फायदे का सौदा है :-

किस भाषा में करे ब्लॉग्गिंग ?

अगर आपको याद हो तो ब्लॉगबाबा के एक पुराने लेख "किस भासा में करें ब्लॉग्गिंग" में मैंने लिखा था की समय के साथ-साथ ऑनलाइन व्यापारिक दुनिया भी बहुत तेजी से बदल रही है और बहुत जल्द ऐसे अनेकों औज़ार और संसाधन उपलब्ध होंगे जिससे अपनी भाषा हिन्दी में भी ब्लॉग जगत को बढ़ावा मिलेगा और अनेकों नए द्वार खुलेंगे जिससे की नए लोग भी अंग्रेजी के प्रभाव में ना आकर हिंदी भाषा में ही अपने शब्दों का बखान करते मिलेंगे ।

हिंदी भाषा में लेखन से होने वाले फायदे :-
  1. नया और खाली बाज़ार मिलेगा :- अगर आपने गौर किया होगा तो आपको पता होगा की आपने कितने ऐसे हिंदी भाषा में लिखे जाने वाले नामी ब्लॉग पढ़ें हैं जो की बहुत ही प्रचलित हैं ? मेरा दावा है गिने चुने होंगे जिसे आप आसानी से अपनी उँगलियों पे गिना सकते हैं कभी भी कहीं भी जो की अंग्रेजी भाषा के ब्लोगों के बारे में पूछने पे असंभव हो जायेगा । कहने का मतलब पूरा हिंदी ब्लॉग बाज़ार खाली पड़ा है और यही सही वक्त है जब आप यहाँ जितनी बड़ी दूकान खोलना चाहें खोल सकते हैं क्यूंकि कोई विरोधी नहीं होगा और जब कोई नया खिलाडी आएगा तो वो भी आपकी ही दूकान से हर साजो सामान ले जायेगा जिससे आपका नाम और भी प्रचलित होता जायेगा ।

    हिंदी में लिखे जाने वाले 11 सबसे नामी ब्लॉग पे कुछ समय बिताएं तो आप भी जान जायेंगे की मैं किस खालीपन की बात कर रहा हूँ और हाँ मजे की बात ये भी है की हिंदी में लिखे जाने वाले बेहद विकशित ब्लॉग भी पैसे कमाने में सफल नहीं हो पा रहे जिसकी चिंता आपको नहीं करनी है आप सिर्फ एक विषय में अपनी महारत का बखान कर एक ब्लॉग का निर्माण करें और आगे हर कदम पे ब्लॉगबाबा का साथ आपके साथ सदा रहेगा और इसी क्रम में मैं एक घोषणा भी करना चाहूँगा की ब्लॉगबाबा के पाठकों को ब्लॉगबाबा की तरफ से एक बेहद कीमती "पुस्तक" रूपी उपहार मिलने वाला है और वो भी बिलकुल मुफ्त में।

    अभी सिर्फ इनता बता सकता हूँ की ब्लॉगबाबा के पाठकों के लिए ब्लॉगबाबा द्वारा लिखी जा रही पुस्तक "ब्लॉग से पैसे कमाने" में हर संभव मदद करेगी ।

  2. पाठक आधार बढ़ रहा है :- अगर आप ब्लॉगबाबा की सफलता की कहानी "ब्लॉगबाबा का असाधारण विकाश, 10,000 से अधिक बार देखा गया" पढ़ें जिसे सन 2011 के अंत में लिखा गया था तो जान जायेंगे की कैसे मात्र 5 बेहतर लेखों ने इतना बड़ा आंकड़ा दर्ज करा दिया था ।

    आज की तस्वीर बदल गयी है पहले लिखे गए लेख में और इस लेख के बिच में महीनो का अंतर रहा लेकिन ब्लॉगबाबा के पाठकों की संख्या कभी कम नहीं हुई बल्कि बहुत से पाठक ब्लॉगबाबा से संपर्क कर रहे थे की ब्लॉग और ऑनलाइन पैसे कमाने से सम्बंधित लेखों को और भी पढना चाहते हैं अतः इसे निरंतर लिखते रहा जाये । 

    सबसे बड़ी खुसी की खबर :- अब गूगल बाबा ने भी हिंदी भाषा का साथ देना सुरु कर दिया है जांच के लिए अपने कंप्यूटर पे गूगल की वेबसाइट खोल के अंग्रेजी में make money online लिख कर खोजने का बटन दबाईये आप देखेंगे पहले खोज फल के सामने हिंदी में रूपांतरित करने के लिए भी लिखा होगा वह दबाते ही मन माफिक पन्ना हिंदी में देखा जा सकता है। 

    सोचिये गूगल ने भी अब भारतीय राष्ट्रीय भाषा का समर्थन करना सुरु कर दिया है जो की गूगल के लिए तो एक नया बाज़ार उपलब्ध कराएगा ही लेकिन साथ-साथ आपको भी कई मौके देगा।

  3. कमाई के जरिये मजबूत हुए हैं :- अगर मैं ब्लॉगबाबा पे बताये गए अबतक के सबसे बेहतरीन और बहु-प्रचलित लेख "फ्रीलांसिंग - ऑनलाइन पैसे कमाने का चौथा तरीका" का जिक्र करूँ तो कोई सक नहीं इससे हर नए ब्लॉगर की कमाई में बेतहासा इजाफा देखा जायेगा क्यूंकि अब भारत में भी लोग ऑनलाइन खरीदारी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने लगे हैं, टीवी पे सैकड़ों ऑनलाइन सामान बेचने वाली कम्पनिओं के प्रचार आने लगे हैं। 
मुझे नहीं लगता की और भी कुछ बताने की जरुरत है जिससे आपको विश्वास दिलाया जाये की हिंदी भाषा में ब्लॉग लेखन का कार्य भी अब आपको हर माह लाखों कमाने में मदद कर सकता है बसरते आप इस सुरुआती दौड़ में अपनी जगह बनाने में सफल हो जाएँ ।

तो फिर देर किस बात की आज ही जाने की कैसे आप "ब्लॉगर.कॉम का उपयोग करके मुफ्त में ब्लॉग बना सकते हैं" और आगे सब आपकी श्रद्धा और मेहनत पे निर्भर करता है ।

Monday, February 13, 2012

ट्विटर - ऑनलाइन पैसे कमाने का सातवा तरीका

अगर आप दोस्त बनाने के सौकीन रहे हैं और ट्विटर तथा फेसबुक जैसी सेवाओं के आदि हैं तो आपके लिए एक और तरीका है जो घर बैठे पैसे कमाने में मदद करेगा ।


पैसे कमाने की इस शानदार कड़ी का पिछला भाग पढना न भूलें - 
अतिथि लेखन - ऑनलाइन पैसे कमाने का छठा तरीका

ट्विटर से पैसे कमाने के तरीके ।


१. अपने बिज़नस का प्रचार 

अगर आपका कोई बिज़नस है तो एक ट्विटर खता खोलें और अपने बिज़नस का प्रचार करना सुरु करें उदाहरण के तौर पे आप कुछ लोगों का मंत्र याद कर सकते हैं जैसे की अगर आपका बिज़नस होटल का है तो आज खाने में क्या बनेगा या फिर कितना डिस्काउंट है ये बताएं ।

अगर आपका ट्रांसपोर्ट का बिज़नस है तो अपनी स्थिति बताएं इत्यादि जिससे की लोगो के बिच आपके बिज़नस का प्रचार होगा और आप और अधिक पैसे कम पाएंगे ।


२. दुसरे लोगों के बिज़नस का प्रचार करें 

अगर आपको बहुत से लोगों ने ज्वाइन किया है और आप ट्विटर का इस्तेमाल बहुत अच्छे से कर पाते हैं हैं तो इसका फायदा बेसक हर बिज़नस को मिलेगा अतः आपका बिज़नस नहीं तो दुसरो के बिज़नस का प्रचार करें और एवज में उनसे पैसे ले सकते हैं ।

अब सवाल यह उठता है की दुसरो के बिज़नस का प्रचार करने को सबसे जाके पूछने से रहे कोई और तरीका है क्या जो वो खुद ही आके हमसे कहे की मेरा प्रचार करो और पैसे ले जाओ, तो है न ऐसी बहुत सी सेवाएँ हैं जो मैंने खुद भी उपयोग की है ट्विटर से पैसे कमाने को उनमे से कुछ निचे दी गयी हैं ।


अगर आपने पहले से ही पैसे कमाने का काम सुरु कर दिया है तो निचे बताना न भूलें जिससे सभी को विस्वास हो जाये की ये बाते गलत नहीं हैं ।


ऑनलाइन पैसे कमाना मुस्किल तो है पर ना-मुमकिन नहीं !!

Saturday, December 10, 2011

ब्लॉगबाबा का असाधारण विकास, १०००० से अधिक बार देखा गया |

जाहिर करते हुए बहुत ख़ुशी का अनुभव  हो रहा है की इस ब्लॉग ने बहुत ही कम समय में सफलता की उंचाईयों को छुवा है और इसका सारा श्रेय सिर्फ और सिर्फ आप जैसे अनुयायिओं को जाता है | 

आपके सहयोग से और पसंद के कारण ब्लॉग बाबा ने बहुत तेज़ी से पाँव पसारा है जिसकी झलकियाँ आपको निचे दिखाने की एक कोसिस की जा रही है उम्मीद है इससे आपके उत्साह में और बढ़ोतरी होगी और आप ब्लॉग बाबा का परिचय अपने सभी संगी साथियों से भी करवाएंगे ताकि बाबा का उत्साह भी बना रहे और ज्ञान की बरसा होती रहे जो आपको ऑनलाइन पैसे कमाने में मदद करेगा |     

झलकियाँ जो ब्लॉग बाबा के विकास की साक्षी हैं |

ब्लॉग बाबा पर ट्राफिक ग्राफ |


अगस्त २०११ माह में सबसे ज्यादा अनुयायिओं का जमावड़ा रहा जबकि इस माह में ब्लॉग पे कोई लेख न लिखा गया, जिसका मुख्य कारण रहा त्याव्हारी अवकाश में लोगों ने लेखों को पढ़ा और अपने सगे संगीओं में बांटा |   

ब्लॉग बाबा का पेज देखा गया |


इस चित्र में पहली बार देखा गया की कैसे ब्लॉग बाबा के अनुयायिओं ने इसे सफलता के पहले सिखर पे पहुँचाया यानि की इसे १०,००० बार देखा गया | 

ब्लॉग बाबा के सबसे ज्यादा पसंद किये गए लेख |
  1. फ्रीलांसिंग - ऑनलाइन पैसे कमाने का चौथा तरीका
  2. अफिलिएट/रीसेलर : ऑनलाइन पैसे कमाने का दूसरा तरीका
  3. ऑनलाइन रूपये कमाने के 5 बेहतर तरीके
  4. गूगल ऐडसेंस : ऑनलाइन पैसे कमाने का पहला तरीका
  5. विज्ञापन : ऑनलाइन पैसे कमाने का तीसरा तरीका
देश - विदेश देखा गया ब्लॉग बाबा |



ऐसा प्रतीत होता है की ब्लॉग बाबा के प्रसंसक न सिर्फ देश में हैं बल्कि विदेशों से भी आते हैं जो की ज्यादातर ऐसे होते हैं जिन्हें ब्लॉग बाबा की भाषा हिंदी का ज्ञान होता है या तो वे इसे रूपांतरित करके पढ़ते हैं और लाभ उठाते हैं | 

Friday, December 9, 2011

ट्विट्टर ने अपने रंग रूप में किया कुछ महत्वपूर्ण बदलाव

अगर आप भी ट्विट्टर का नाम सुनते आये हैं या फिर उसके उपयोगकर्ता हैं तो ये जान लें की इस बदलती दुनिया में ये भी पीछे न रहेगा और अपने जैसों को पीछे रखने की हर कोसिस करता रहेगा जैसे इस खबर में ही आप ये जान जायेंगे की इसने कैसे अपने वेब पेज को और भी ज्यादा आकर्षक और सामाजिक बनाने की कोसिस की ओर एक बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया है |

ज्यादा पढने से बेहतर होगा पहले कुछ देख लिया जाये :)


जैसा की आपने देखा की कैसे ट्विट्टर ने चित्रों और चल चोत्रों को महत्वा दिया और लोगों की जरुरत के हिसाब से एक बेहतरीन और तेज़ काम करने वाली वेबसाइट की झलकियाँ दिखने की कोसिस की है |

इतना ही नहीं ट्विट्टर ने अपने सबसे खाश उपभोक्ताओं का भी पूरा ख्याल रखा है और मोबाइल फ़ोन (आई-फ़ोन)  से इस्तेमाल करने वालों को और सहूलियत मुहैया करने के मकसद से मोबाइल अप्प्लीकेसन पर भी काम किया और इसको और भी आसान और तेज़ बनाया है |

ध्यान दें - यह खबर ट्विट्टर के नए रंग रूप के सामाजिक होने से पहले लिखी गयी है अर्थात ये सारे बदलाव तुरंत नजर न आवेंगे |

Sunday, October 9, 2011

अतिथि लेखन - ऑनलाइन पैसे कमाने का छठा तरीका

ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीकों में ये भी एक बहुत ही बहतर और आसान रास्ता है पैसे कमाने का जहाँ आपको सिर्फ अपनी कलम की ताकत दिखानी होगी और आप लाखों रूपये हर महीने अपने खाते में देख सकते हैं | 

पैसे कमाने की इस शानदार कड़ी में पिछला महत्वपूर्ण लेख - 

अतिथि लेखन करके पैसे कमायें |


अगर आप ध्यान देते हैं ऑनलाइन प्रचारित होने वाले स्थानों पे तो आपने सायद देखा होगा की बहुत से लोग लेखकों की तलाश में रहते हैं जैसे की दुसरे ब्लॉग के मालिक, लेख उपलब्ध करने वाली कंपनियां इत्यादि मतलब आप उनकी सेवा में साथ दो और पैसे कमाओ, कभी कभी ये काम बहुत बड़ी कंपनियों का होता है जहाँ दुनिया भर से लोग लेखकों की तलाश में आते हैं और हर लेख के ५००० से १०००० हज़ार रूपये देने से भी पीछे नहीं हते बसरते आपको हर लेख में आपनी पूरी जानकारी और खोज भर देनी |

बहुत से कारण होते हैं जब लोग आपकी सहायता लेना चाहेंगे जैसे की किसी ब्लॉग पे और अधिक आगंतुकों की आशा में, किसी किताब के लेखन में, प्रचार हेतु मेल लिखने में इत्यादि | 

सायद आपको ये सब पढ़ कर अजीब लगा रहा होगा की क्या ये मुमकिन है तो मैं आपको बताना चाहूँगा की मैंने पहले खुद कोसिस की और कामयाबी भी मिली तभी आपके साथ ये तरीका बांटने की सोचा और जानकारी के लिए आप मेरा वो लेख देख सकते हैं जहाँ मैंने ये बताया ठा की कैसे मैं कम से कम ५० और अधिकतम २५० रूपये रोजाना कम लेता हूँ दुसरे ब्लॉग के लिए लेख लिख कर |


ये एक सदाबहार कार्य है |

इस लेखन में आपको कभी खाली हाथ न बैठना पड़ेगा बल्कि हर रोज़ लाखों की मात्र में नए वेब पेज ऑनलाइन हो रहे हैं और लेखकों की तलाश में जुट जाते हैं क्यूंकि किसी भी पेज पे अगर लेखन न हो तो वहां पाठक कैसे आयेंगे जो की उनके व्यापार का आधार होते हैं |

हो सकता है आपको अतिथि लेखन के बारे में अ भी न मालुम हो लेकिन फिर भी चिंता करने की कोई बात नहीं है और आपको आज से बल्कि अभी से अतिथि लेखक बनने की तैयारी सुरु कर देनी चाहिए |

ब्लॉग बाबा पे अतिथि लेखन |

अभी संपर्क करें इस ईमेल पे - robinsh123@gmail.कॉम

अभी इस लेख के लेखन के वक्त ही मुझे कहयाल आया की मैंने ब्लॉग बाबा को तो अतिथि लेखन के लिए खोला ही नहीं है, तो फिर देर न करते हुए तुरंत इन चंद पंक्तियों को जोड़ा है | ध्यान रहे ब्लॉग बाबा पे अतिथि लेखन से आपको कोई कमाई नहीं होगी पर जैसा की मैंने ऊपर बताया और सारे फायदे जरुर मिलेंगे - बेशक ||

कैसे खोजें अतिथि लेखन का कार्य |

अगर आप खुद के ब्लॉग पे लेखन करते हो तो हो सकता है कोई ईमेल आये जो आपको अतिथि लेखन को कहे कुछ रुपयों के बदले, सुरु सुरु में कम रुपयों में काम करने में भी कोई बुरे नहीं है क्यूंकि आपको काम का ज्ञान तो होगा जैसा की मैंने किया | 

लेकिन अगर आप नए हो और आज से ही अतिथि लेखन के लिए उत्सुक हो तो निचे दिए गए कुछ तरीके आपके काम आ सकते हैं एक बेहतर काम की तलाश करने में |

१. SEO कंपनियां - ये कम्पनियां ब्लॉग और वेबसाईट को अच्छे अस्तर पे ले जाने का काम करती हैं और ऐसे में इन्हें लेखक की जरुरत तो हर वक्त रहती है तो बेहिचक अपने मन की बात इन्हें ईमेल करें और अपने काम का कोई नमूना दिखाएँ (न हो तो ब्लॉग बाबा पे छपने के लिए अभी लिखें और मेल करें) | 

२. बड़ी कंपनियां जिनका वेब पेज हो - कोई सी भी बड़ी कंपनी का चुनाव करें और पता करें उनकी वेबसाइट है या नहीं और सबसे महत्वा पूर्ण उस वेबसाइट में ब्लॉग पेज है या नहीं अगर है तो उन्हें भी अपने नमूने लेखों के साथ संपर्क करें और विस्वास दिलाएं की हर लेख सच्चा और सबसे अच्छा होगा |

३. पेशेवर ब्लॉगर - अगर आपको ऑनलाइन पढने लिखने का शौक है तो बेशक बहुत से पेशेवर ब्लोग्गोर को भी जानते होंगे जैसे की हर्ष अग्रवाल, अमित भवानी इत्यादि जो बहुत से ब्लॉग के मालिक हैं और जिन्हें लेखकों की जरुरत पड़ती ही रहती है तो उनसे संपर्क बध्यें और अपने मन की बात रखें |

मेरे समझ से आप कैसे एक बेहतर अतिथि लेखक बन सकते हैं |

सिर्फ अच्छा लिखना ही मायिने नहीं रखता जैसे की मुझे ही देख लीजिये ): लेकिन हाँ लेखन के साथ आपको बहुत सी बातों का ध्यान रखना होता है जैसे की नए - नए संपर्क बनाना, लोगों के लेख पढ़कर उससे सिख लेना, और हमेशा सिर्फ खुद से लिखना (चोरी न कभी) |

टिप्पणी देना न भूलें |

इस लेख से आपने क्या समझा और किस हद तक सहमत हैं कृपया बताना न भूलें ताकि मैं आपके मन मुताबिक और अच्छे लेख लेकर वापस फिर से आपकी सेवा में हाज़िर हो सकूँ |