ताजा तरीन :

Sunday, October 9, 2011

अतिथि लेखन - ऑनलाइन पैसे कमाने का छठा तरीका

ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीकों में ये भी एक बहुत ही बहतर और आसान रास्ता है पैसे कमाने का जहाँ आपको सिर्फ अपनी कलम की ताकत दिखानी होगी और आप लाखों रूपये हर महीने अपने खाते में देख सकते हैं | 

पैसे कमाने की इस शानदार कड़ी में पिछला महत्वपूर्ण लेख - 

अतिथि लेखन करके पैसे कमायें |


अगर आप ध्यान देते हैं ऑनलाइन प्रचारित होने वाले स्थानों पे तो आपने सायद देखा होगा की बहुत से लोग लेखकों की तलाश में रहते हैं जैसे की दुसरे ब्लॉग के मालिक, लेख उपलब्ध करने वाली कंपनियां इत्यादि मतलब आप उनकी सेवा में साथ दो और पैसे कमाओ, कभी कभी ये काम बहुत बड़ी कंपनियों का होता है जहाँ दुनिया भर से लोग लेखकों की तलाश में आते हैं और हर लेख के ५००० से १०००० हज़ार रूपये देने से भी पीछे नहीं हते बसरते आपको हर लेख में आपनी पूरी जानकारी और खोज भर देनी |

बहुत से कारण होते हैं जब लोग आपकी सहायता लेना चाहेंगे जैसे की किसी ब्लॉग पे और अधिक आगंतुकों की आशा में, किसी किताब के लेखन में, प्रचार हेतु मेल लिखने में इत्यादि | 

सायद आपको ये सब पढ़ कर अजीब लगा रहा होगा की क्या ये मुमकिन है तो मैं आपको बताना चाहूँगा की मैंने पहले खुद कोसिस की और कामयाबी भी मिली तभी आपके साथ ये तरीका बांटने की सोचा और जानकारी के लिए आप मेरा वो लेख देख सकते हैं जहाँ मैंने ये बताया ठा की कैसे मैं कम से कम ५० और अधिकतम २५० रूपये रोजाना कम लेता हूँ दुसरे ब्लॉग के लिए लेख लिख कर |


ये एक सदाबहार कार्य है |

इस लेखन में आपको कभी खाली हाथ न बैठना पड़ेगा बल्कि हर रोज़ लाखों की मात्र में नए वेब पेज ऑनलाइन हो रहे हैं और लेखकों की तलाश में जुट जाते हैं क्यूंकि किसी भी पेज पे अगर लेखन न हो तो वहां पाठक कैसे आयेंगे जो की उनके व्यापार का आधार होते हैं |

हो सकता है आपको अतिथि लेखन के बारे में अ भी न मालुम हो लेकिन फिर भी चिंता करने की कोई बात नहीं है और आपको आज से बल्कि अभी से अतिथि लेखक बनने की तैयारी सुरु कर देनी चाहिए |

ब्लॉग बाबा पे अतिथि लेखन |

अभी संपर्क करें इस ईमेल पे - robinsh123@gmail.कॉम

अभी इस लेख के लेखन के वक्त ही मुझे कहयाल आया की मैंने ब्लॉग बाबा को तो अतिथि लेखन के लिए खोला ही नहीं है, तो फिर देर न करते हुए तुरंत इन चंद पंक्तियों को जोड़ा है | ध्यान रहे ब्लॉग बाबा पे अतिथि लेखन से आपको कोई कमाई नहीं होगी पर जैसा की मैंने ऊपर बताया और सारे फायदे जरुर मिलेंगे - बेशक ||

कैसे खोजें अतिथि लेखन का कार्य |

अगर आप खुद के ब्लॉग पे लेखन करते हो तो हो सकता है कोई ईमेल आये जो आपको अतिथि लेखन को कहे कुछ रुपयों के बदले, सुरु सुरु में कम रुपयों में काम करने में भी कोई बुरे नहीं है क्यूंकि आपको काम का ज्ञान तो होगा जैसा की मैंने किया | 

लेकिन अगर आप नए हो और आज से ही अतिथि लेखन के लिए उत्सुक हो तो निचे दिए गए कुछ तरीके आपके काम आ सकते हैं एक बेहतर काम की तलाश करने में |

१. SEO कंपनियां - ये कम्पनियां ब्लॉग और वेबसाईट को अच्छे अस्तर पे ले जाने का काम करती हैं और ऐसे में इन्हें लेखक की जरुरत तो हर वक्त रहती है तो बेहिचक अपने मन की बात इन्हें ईमेल करें और अपने काम का कोई नमूना दिखाएँ (न हो तो ब्लॉग बाबा पे छपने के लिए अभी लिखें और मेल करें) | 

२. बड़ी कंपनियां जिनका वेब पेज हो - कोई सी भी बड़ी कंपनी का चुनाव करें और पता करें उनकी वेबसाइट है या नहीं और सबसे महत्वा पूर्ण उस वेबसाइट में ब्लॉग पेज है या नहीं अगर है तो उन्हें भी अपने नमूने लेखों के साथ संपर्क करें और विस्वास दिलाएं की हर लेख सच्चा और सबसे अच्छा होगा |

३. पेशेवर ब्लॉगर - अगर आपको ऑनलाइन पढने लिखने का शौक है तो बेशक बहुत से पेशेवर ब्लोग्गोर को भी जानते होंगे जैसे की हर्ष अग्रवाल, अमित भवानी इत्यादि जो बहुत से ब्लॉग के मालिक हैं और जिन्हें लेखकों की जरुरत पड़ती ही रहती है तो उनसे संपर्क बध्यें और अपने मन की बात रखें |

मेरे समझ से आप कैसे एक बेहतर अतिथि लेखक बन सकते हैं |

सिर्फ अच्छा लिखना ही मायिने नहीं रखता जैसे की मुझे ही देख लीजिये ): लेकिन हाँ लेखन के साथ आपको बहुत सी बातों का ध्यान रखना होता है जैसे की नए - नए संपर्क बनाना, लोगों के लेख पढ़कर उससे सिख लेना, और हमेशा सिर्फ खुद से लिखना (चोरी न कभी) |

टिप्पणी देना न भूलें |

इस लेख से आपने क्या समझा और किस हद तक सहमत हैं कृपया बताना न भूलें ताकि मैं आपके मन मुताबिक और अच्छे लेख लेकर वापस फिर से आपकी सेवा में हाज़िर हो सकूँ |

Monday, July 4, 2011

Google + प्रोजेक्ट - गूगल बाबा की एक नयी सामाजिक वेबसाइट जो शायद फेसबुक का विकल्प साबित हो |

इस व्यस्त जिंदगी में अपनों से जुड़े रहना मुस्किल सा था जबतक की फेसबुक और ट्विट्टर जैसी वेबसाइट न थीं और इसी दिशा में अपनी जगह बनाने को गूगल बाबा ने ऑरकुट के बाद एक और कोसिस की है जिसे नाम दिया गया है "गूगल +" जो की अभी परिक्षण में चल रहा है | 

Google + प्रोजेक्ट को दुनिया भर में प्रस्तुत करने की तैयारी है तो जाहिर है हिंदी भाषा को नहीं छोड़ सकते थे, साथ ही गूगल टीम ने यह दावा किया है की अभी बहुत कुछ ऐसा है जहाँ दूसरी सामाजिक वेब साईटों को ध्यान नहीं गया या फिर वे इस काबिल नहीं ताकि कुछ अलग और बड़ा कर सकें |

गूगल + को और करीब से जानने को ये विडियो देखें |

तो बस इंतज़ार करें की कब गूगल + का परिक्षण पूरा हो और आप उसपे अपना खता खोल कर अपने दोस्तों और परिवार वालों से मुलाकात कर सकें जो की बेसक एक बेहद रोमांचक अनुभव होगा और गूगल का विश्वास आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा यह भी संभव है की आप फेसबुक को भूल जाएँ | 


Google + प्रोजेक्ट के सुरुआत की खबर के लिए अपना ईमेल दर्ज कराएँ |

Monday, June 27, 2011

ब्लॉगबाबा के सम्मान में हुआ इजाफा, गूगल का दूसरा तोहफा - गूगल पेज रैंक २०११

इन्टरनेट बाबा उपलब्ध न था तो ब्लॉगबाबा का नामंकन करना पड़ा पर उसके बाद चंद लेखों को लिखकर मैं दुसरे कामो में व्यस्त हो गया आज इतने दिनों बाद मैं अपनी खुशी आपसे बताये बिना रह न सका और ब्लॉगबाबा को मिले दुसरे सम्मान का वर्णन करने आ पहुंचा और हो भी क्यूँ न ये तोहफा गूगल बाबा ने जो दिया है |
 जी हाँ ब्लॉगबाबा को १ और पेज रैंक मिला यानी की अब ब्लॉगबाबा कि सत्यता एक कदम और भी आगे बढ़ गयी है और जो की कुछ इस प्रकार हो दिखती है २/१० | अब ब्लॉगबाबा के लेख हिंदी भाषा में लिखे गए समान लेखों में और भी ऊपर आएगा |

क्या कारन हैं जो ब्लॉगबाबा के प्रतिदिन न लिखे जाने पर भी गूगल बाबा ने खुद को रोक न पाया ?

१). ब्लॉगबाबा के सत्य वचन 
२). ब्लॉगबाबा का मैत्रिक व्यवहार 
३). ब्लोग्बबा ने और ब्लोगों पर टिपणी की 
४). ब्लॉगबाबा ने लोगों को आकर्षित किया  

ब्लॉगबाबा को गूगल का पहला तोहफा कब और कैसे मिला पढना न भूलें, पढने को यहाँ दबाएँ |

Sunday, May 15, 2011

जानिए कैसे करें इस्तेमाल फेसबुक का ताकि आपके ब्लॉग का पाठक आधार बढ़ जाये

आपने एक ब्लॉग बनाया और अपनी जानकारी लोगों के साथ बांटने के लिए उसपे लगातार और हर रोज़ लिखने लगे पर इस बात से परेशान हैं की महत्वपूर्ण बातों से भरा ब्लॉग होने के कारण भी पाठकों की संख्या बहुत कम है और वही आपके विषय पे लिखने वाला दूसरा ब्लॉगर हर रोज़ हजारों पाठकों से रूबरू होता है |

तो आपको समझना होगा की कमी कहाँ है ? मेरी समझ से तो आपने ब्लॉग बनाया और उसपे लिखने लगे पर उस ब्लॉग को प्रचारित करने का काम अभी भी बाकि है जो की लोगों को आपके लेखों से रूबरू कराता है और आपकी मेहनत का फल देता है |

अतः इस लेख में मैं आपको बताऊंगा की कैसे आप भी अपने ब्लॉग के पाठकों की संख्या में इजाफा कर सकते हैं अगर फेसबुक का इस्तेमाल सही तरीके से करें तो |
वो महत्वपूर्ण बातें जो आपके ब्लॉग को फेसबुक पे मशहुर बना देंगी |

१. फेसबुक प्रोफाइल बनायें :- फेसबुक में खाता खोलने के बाद आपको इस बात का ख्याल रखना है की हर बात की जानकारी सही - सही भरी हुई है क्यूंकि ब्लॉग के पाठक कमाने में आपकी सत्यता मायिने रखती है |
  • वेबसाइट के लिए दिए गए स्थान पे अपने ब्लॉग का पता देना न भूलें |
२. ब्लागरों से मित्रता करें :- सुरुआती दिनों में ब्लॉग लेखकों से मित्रता ही आपको लोगों के सामने आने में मदद करेगी क्यूंकि लोग उन ब्लागरों के दोस्तों से दोस्ती करने में दिलचस्पी दिखाते हैं जो सफल हैं |

३. दोस्ती का हाथ आप बढ़ाएं :- आप नए हैं फेसबुक पे तो दोस्ती का हाथ भी आपको ही बढ़ाना होगा, कुछ समय बाद जब आपके दोस्तों की संख्या बढ़ जाएगी तो उसके दोस्त आपसे दोस्ती को संदेसा भेजेंगे |

४. दोस्तों के संदेशों का जवाब दें :- अगर कोई मित्र आपको संदेसा भेजता है तो आपका नैतिक फ़र्ज़ बनता है की आप उसका जवाब देवें और ऐसा करने से आप रिश्तों को बढ़ावा दे रहे होते हैं जो की आपके ब्लॉग के लिए फायदेमंद साबित होगा |

५. विचार लिखें, बाँटें :- आपके दोस्त अगर कुछ बांटते हैं तो उसपे अपनी राय देना न भूलें और अगर कुछ खाश हो तो अपने दोस्तों में बांटना अच्छा होगा | और फिर आपको तो पता होगा की जैसा करेंगे वैसा भरेंगे अतः आप अपने दोस्तों की मदद करेंगे तो वो आपकी जरुर करेंगे और आपके ब्लॉग पे फेसबुक से पाठक मिलने लगेंगे |

Monday, May 2, 2011

५ मुख्य अफवाहें ब्लॉग से पैसे कमाने के सम्बंध में

बहुत से लोग ब्लॉग सुरु करते हैं इसी आस में की एक दिन ऐसा आएगा जब वो अपने ब्लॉग से इतने पैसे कमाने में सफल हो जायेंगे की और कोई काम करने की जरुरत ही न पड़ेगी | लेकिन क्या आपने कभी सोचा की एक ऐसा ब्लॉग बनाने में कितना वक्त और मेहनत लगेगी जो पैसे कमाने में सक्षम हो ? अगर नहीं तो इस लेख को ध्यान से पढ़ें और अपने दोस्तों के साथ बांटना न भूलें ताकि वो भी अपनी राय दे सकें और इस बात को और भी साफ़ करने में मदद करें |

५ मुख्य अफवाहें ब्लॉग से पैसे कमाने के सम्बंध में |


 १. आप रातों - रात आमिर बन सकते हैं :- ये बात तबतक सच नहीं हो सकती जबतक की आपके दिमाग में कोई ऐसा विचार न आया हो जिससे की लोगों की जिंदगी रातों - रात बदल जाये और वो आपको पूजने लगें, और फिर सिर्फ कोई विचार आने भर से आप रातों - रात आमिर नहीं बन सकते बल्कि उस विचार को भुनाने के लिए भी बहुत पापड़ बेलने होंगे जैसे की दिन रात अपने ब्लॉग को लिखना होगा फिर ऑनलाइन और ऑफलाइन हर तरफ अपने ब्लॉग को चर्चित करना होगा चाहे जो भी तरीका अपनाओ |

२. बहुत आसानी से ब्लॉग से पैसे कमाने में सफल हो जाओगे :- अगर कोई ब्लॉगर ऐसा कहे और आपको कुछ बेचने की कोसिस करे तो जरा सोचें और समझें फिर आप भी तुरंत अमिर बन जायेंगे बस उस ब्लॉगर की तरह झूठ बोलना सिख लें और लोगों को ठगना सुरु कर दें | अगर सीधे रास्ते चल कर अपना बिज़नस बनाना चाहते हैं तो धैर्य रखना आना चाहिए और पहले अफवाह को सदा ध्यान में रखें |   

३. आप अपना कमाई करने वाला ब्लॉग मुफ्त में बना सकते हैं :- इक्का - दुक्का किस्सा आपके सामने आएगा जिसमे ब्लॉग का मालिक आपसे बताएगा की उसने बिना कुछ लगाये अपने ब्लॉग से कुछ कमाया है | वैसे अगर आप अपने ब्लॉग को व्यापारिक रूप देने के लिए संकल्प ले चुके हैं ताकि उस ब्लॉग से कुछ पैसे कम सकें तो कम से कम खर्चा रूपये ५००० जरुर होगा जिससे आपको एक डोमेन, वेब होस्टिंग, टेम्पलेट लेना बेहद जरुरी है |

४. ब्लॉग से पैसे कमाना सब एक सोची समझी रणनीति के तहत है :- अगर आप ऐसा सोचते हैं की आप किसी सफल ब्लॉगर से सबक लेकर कोई ब्लॉग बनायेंगे तो सफल हो जायेंगे तो आपको बताना चाहूँगा की ऐसा न के barabar होता है | ये बिलकुल भी जरुरी नहीं है की कोई विचार सामने वाले ब्लॉगर के लिए कारगर था तो आपके लिए भी होगा अतः इस बात को गांठ बाँध लें की ब्लॉग्गिंग में लगातर नयी सोच पे काम करना होगा और उसमे से जो चलने लायक हो उसे अपना मुख्या मकशाद बनाना होगा | 

५. एक बार ब्लॉग सफल हो गया तो आप बैठ कर खायेंगे :- असंभव सा लगता है क्यूंकि कोई भी एक बार खाना बना कर जिंदगी भर उसे ही नहीं खा सकता एक दिन ऐसा जरुर आएगा जब वो खाना या तो खत्म हो जायेगा या फिर ख़राब हो जायेगा | उसी तरह अगर आप ब्लॉग के क्षेत्र में सफल हो गए तो आपका काम खत्म होने की बजे और भी बढ़ जायेगा जैसे की और ज्यादा लेख लिखना, और ज्यादा लोगों से बातें करना, तथा अपने ग्राहकों को सदा खुश रखने की कोसिस करना जो की जाहिर है आपके ब्लॉग को पढ़ कर मिलेगी या फिर आपकी सेवा डाटा वेबसाइट को इस्तेमाल कर |  

आखरी शब्द 

इस लेख को गलत रूप से न देखें बल्कि ये समझने की कोसिस करें की कैसे ब्लॉग से पैसे बनाया जा सकता है बजे इन फिजूल के अफवाहों के चक्कर में पद कर पैसे और समय बर्बाद करने के |